Varanasi News: निजी स्कूल की शिक्षिका ने डीन पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

वाराणसी। जनपद के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका ने डीन पर यौन उत्पीड़न और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर डालमिस सनबीम स्कूल के डीन के खिलाफ धारा 296 (अश्लील कृत्य) और 352 (जानबूझकर अपमान) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोप: मोबाइल छीनने के बाद दी गई आपत्तिजनक धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि हाल ही में वह एक खाली कक्षा में कार्यवश गई थीं, तभी डीन वहां पहुंचे और उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्होंने अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी "जब रात को अकेले बुलाता हूं तो नहीं आती हो, अगर मोबाइल चाहिए तो रात में मेरे फ्लैट पर आना पड़ेगा।"

घटना से घबराई शिक्षिका ने एक सहकर्मी की मदद से अपने पति को सूचना दी। पति ने उसी शाम स्कूल जाकर प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की, लेकिन डीन को इसकी भनक लग गई।

नौकरी से निकाले जाने का भी आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि डीन की करतूत उजागर होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें नौकरी से निकाल दिया। उनका कहना है कि वे 2019 से स्कूल में अध्यापिका के रूप में कार्यरत थीं।

सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड होने का दावा

तहरीर में शिक्षिका ने दावा किया है कि पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डीन पहले भी अन्य शिक्षिकाओं पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते रहे हैं, और विरोध करने वाली शिक्षिकाओं को नौकरी से निकाल दिया जाता है।

पीड़िता के अनुसार, स्कूल की प्रिंसिपल भी डीन का साथ देती हैं और ऐसे मामलों में आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।

फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.