बंधन बैंक ने मुंबई के BKC में खोली कॉर्पोरेट बैंकिंग शाखा

मुंबई, जून 2026। बंधन बैंक ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित आईएनएस टॉवर में अपनी नई कॉर्पोरेट बैंकिंग शाखा का उद्घाटन किया है। बैंक का यह कदम देश की आर्थिक राजधानी में अपनी उपस्थिति को और सशक्त बनाने तथा कॉर्पोरेट बैंकिंग कारोबार के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई शाखा का उद्घाटन बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने किया। इस अवसर पर बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी राजिंदर कुमार बब्बर, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी रतन कुमार केश, होलसेल बैंकिंग प्रमुख सतीश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े - आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ईपीएफओ के साथ शुरू की नई डिजिटल सुविधा, अब पीएफ भुगतान होगा आसान

यह विशेष कॉर्पोरेट बैंकिंग शाखा बड़े कॉर्पोरेट समूहों, मध्यम आकार के उद्यमों तथा संस्थागत ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। शाखा ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुरूप विविध वित्तीय समाधान, रिलेशनशिप मैनेजमेंट, स्ट्रक्चर्ड फाइनेंस और सेक्टर-विशिष्ट परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर बंधन बैंक के एमडी एवं सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, "बीकेसी में हमारी विशेष कॉर्पोरेट बैंकिंग शाखा का शुभारंभ हमारे कॉर्पोरेट बैंकिंग व्यवसाय को मजबूत करने और ग्राहकों को संबंध-आधारित सेवाएं प्रदान करने की रणनीति का हिस्सा है। हम अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए नवाचार, लचीले बैंकिंग समाधान और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं।"

बंधन बैंक वर्तमान में देश के 36 में से 35 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। बैंक के पास 6,380 से अधिक बैंकिंग आउटलेट्स का नेटवर्क है, जिसके माध्यम से वह 3.2 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है।

मुंबई में कॉर्पोरेट बैंकिंग शाखा की शुरुआत बैंक की उस रणनीति को भी दर्शाती है, जिसके तहत वह खुद को एक पूर्ण सेवा (फुल-सर्विस) बैंक के रूप में स्थापित करते हुए रिटेल और कॉर्पोरेट, दोनों वर्गों के ग्राहकों की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करना चाहता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.