Varanasi News: मौनी अमावस्या स्नान के बाद वाराणसी कैंट स्टेशन पर उमड़ी भीड़, यात्री घंटों से ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर

वाराणसी: मौनी अमावस्या का स्नान समाप्त होते ही वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए श्रद्धालु अपने घरों को लौटने के लिए बेचैन हैं, लेकिन ट्रेनों की अनुपलब्धता के कारण वे घंटों से प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों को यह तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि उनकी ट्रेन कब आएगी।

कुछ यात्री, जो किसी तरह 12 घंटे में प्रयागराज से वाराणसी पहुंचे, वे अब पिछले 24 घंटे से स्टेशन पर भूखे-प्यासे अपनी अगली ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। इस अव्यवस्था से यात्री बेहद परेशान हैं और रेलवे प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - Heat Wave: वाराणसी में भीषण गर्मी का कहर, राहत के लिए लगाए गए ग्रीन शेड और वाटर एटीएम

कुंभ मेले के बाद भीड़ नियंत्रण की चुनौती

मौनी अमावस्या स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी से लौट रहे हैं, जिससे रेलवे स्टेशन और शहर की सड़कों पर भारी दबाव देखा जा रहा है। वाराणसी के प्रमुख मंदिरों, गलियों और बाजारों में भी भीड़ का असर दिख रहा है।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी और एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस. चिन्नप्पा ने बुधवार को कैंट और बनारस रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया था। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए भीड़ बढ़ने की स्थिति में उन्हें आसपास के स्कूलों में अस्थायी रूप से ठहराने के निर्देश दिए थे।

20250130_170933

ट्रेनों की कमी से यात्रियों की परेशानी बढ़ी

प्रयागराज मार्ग की ज्यादातर ट्रेनें पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरी चल रही हैं, जिससे सफर मुश्किल हो गया है। हालात और बिगड़ने का एक प्रमुख कारण प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनों का रद्द होना भी है, जिसके चलते हजारों यात्री स्टेशन पर फंसे हुए हैं।

वाराणसी कैंट जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। प्लेटफार्मों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि लोग सुरक्षित अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

गुरुवार को रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें

  • 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस
  • 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस
  • 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 05003 झूसी-गोरखपुर कुंभ विशेष गाड़ी
  • 20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 20175 बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 22415 वाराणसी जं.-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 22416 नई दिल्ली-वाराणसी जं. वंदे भारत एक्सप्रेस

यात्रियों की भीड़ और ट्रेनों की कमी को देखते हुए रेलवे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। श्रद्धालु जल्द से जल्द घर लौटने के लिए परेशान हैं और स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.