Varanasi News: मौनी अमावस्या पर काशी में भारी भीड़, हाईवे पर जाम, यात्री परेशान

वाराणसी: प्रयागराज में महाकुंभ के चलते मौनी अमावस्या के अवसर पर काशी में करीब 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज जाने वाले मार्गों पर जबरदस्त जाम लग गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस यात्रियों को प्रयागराज जाने से रोक रही है, लेकिन जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक गाड़ियों की कतार

बुधवार को मौनी अमावस्या के दिन पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई है। शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। हाईवे से लेकर राजा तालाब तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ट्रक, फोर-व्हीलर और अन्य वाहन घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। लोगों को चार से पांच घंटे तक जाम में इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़े - भीषण गर्मी से तप रही काशी, घाटों पर पसरा सन्नाटा; पर्यटक भी परेशान

स्थानीय लोग भी हो रहे परेशान

जाम के कारण ग्रामीण इलाकों के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे, जिससे उनकी झुंझलाहट बढ़ती जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं और जाम हटाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.