Varanasi News: सेना भर्ती के नाम पर 2.91 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ब्रिगेडियर बनकर किया धोखा

वाराणसी। बड़ी पियरी इलाके के आदित्य चौरसिया को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर एक जालसाज ने 2.91 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को सेना का ब्रिगेडियर बताकर भरोसे में लिया और फर्जी नियुक्ति पत्र सौंप दिया। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आदित्य चौरसिया सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक आभूषण की दुकान पर उनकी मुलाकात पुन्नू सिंह उर्फ सिंह साब से हुई, जिसने खुद को सेना में ब्रिगेडियर बताया। बातचीत के दौरान आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह सेना में नौकरी लगवा सकता है। इस विश्वास में आकर आदित्य ने 15 दिसंबर 2024 से सात किश्तों में कुल 2,91,600 रुपये उसे दे दिए।

यह भी पढ़े - पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से वाराणसी में लोगों में नाराजगी

जब आदित्य ने नौकरी की पुष्टि चाही, तो पुन्नू सिंह ने व्हाट्सएप पर एक नियुक्ति पत्र भेजा। प्रिंट निकालकर 39 जीटीसी हेडक्वार्टर पहुंचने पर पता चला कि वह नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी था। जब आदित्य ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने 40 हजार रुपये और मांगते हुए फिर से नौकरी का झांसा दिया। अब आरोपी का कोई पता नहीं चल रहा है।

चौक थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.