Varanasi News: बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़ी भीड़, 8 घंटे बाद मिले दर्शन

वाराणसी। प्रयागराज महाकुंभ के बाद काशी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु हर दिन लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं। शनिवार को मैदागिन और दशाश्वमेध घाट से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिनमें दर्शन पाने के लिए लोगों को करीब 8 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा।

लाखों श्रद्धालु कर रहे बाबा के दर्शन

महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालु काशी पहुंचकर गंगा स्नान और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, 15 फरवरी को 5,84,339 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, जबकि 14 फरवरी को यह संख्या 7,32,476 तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े - Varanasi News: मंत्री के गनर पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गिरफ्तार

प्रबंधन की ओर से विशेष तैयारी

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि देश-विदेश से आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है।

महाकुंभ के पलट प्रवाह से काशी में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है, जहां हर दिन लाखों भक्त बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए जुट रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.