Varanasi News: अनियंत्रित बस खाई में गिरी, 15 से अधिक घायल, एक की मौत

वाराणसी: जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इसी बीच पुलिस अधिकारियों और थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

इलाज के दौरान एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

सारनाथ एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी ग्रामीण डिपो की यह बस आजमगढ़ से वाराणसी आ रही थी, जब यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि राहत कार्य जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.