Varanasi News: किशोरी से बंधक बनाकर दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने आरोपियों से शादी करने या गर्भपात में मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। जब परिजनों ने आरोपियों के घरवालों से न्याय की मांग की तो उन्होंने ‘गैर जाति’ का हवाला देते हुए बात करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े - वाराणसी में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

थक-हारकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची, लेकिन वहां भी उसे दस दिनों तक सिर्फ आश्वासन मिला। आखिरकार शनिवार को, घटना के करीब छह महीने बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद आरोपियों के घर दबिश दी, जिसमें एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां मूक-बधिर और दिव्यांग हैं, जबकि पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। पीड़िता की हालत गर्भ के छह महीने पूरे होने के कारण बिगड़ती जा रही है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
चंदौली : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में ‘ग्रेट निकोबार...
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Bareilly News: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब, पहली पाली के बाद सड़कों पर लगा जाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.