इन तिथियों में बदले रूट से चलगी लोकमान्य तिलक समेत कई ट्रेनें

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा हेतु उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागरात मंडल पर प्रयागराज-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. खण्ड के जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा। 

मार्ग परिवर्तन
-लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08 से 11 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग के रास्ते चलायी जायेगी। फलस्वरूप इस दौरान यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी, वाराणसी के स्थान पर प्रयागराज जं. पर रूकेगी।

यह भी पढ़े - Ballia News: बलिया में दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

-बनारस से 09 से 13 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बनारस-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के रास्ते चलायी जायेगी। फलस्वरूप इस दौरान यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी, वाराणसी के स्थान पर प्रयागराज जं. पर रूकेगी।


-दुर्ग से 09 फरवरी,2024 को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी। फलस्वरूप इस दौरान यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार के स्थान पर प्रयागराज जं. पर रूकेगी।
-नौतनवा से 09 एवं 11 फरवरी, 2024 को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के रास्ते चलायी जायेगी। फलस्वरूप इस दौरान यह गाड़ी चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, के स्थान पर प्रयागराज जं. पर रूकेगी।
-कोल्हापुर से 09 फरवरी, 2024 को चलने वाली 11045 कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के रास्ते चलायी जायेगी। फलस्वरूप इस दौरान यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी के स्थान पर प्रयागराज जं. पर रूकेगी।

-गुवाहाटी से 08 फरवरी,2024 को चलने वाली 15632 गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-मिर्जापुर-प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं. के रास्ते चलायी जायेगी।
-आनन्द विहार टर्मिनस से 09 एवं 11 फरवरी,2024 को चलने वाली 12818 आनन्द विहार टर्मिनस -हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के रास्ते चलायी जायेगी।
-कोलकाता से 09 फरवरी,2024 को चलने वाली 12496 कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-मिर्जापुर-प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं. के रास्ते चलायी जायेगी।
-आनन्द विहार टर्मिनस से 10 फरवरी,2024 को चलने वाली 22410 आनन्द विहार टर्मिनस-गया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के रास्ते चलायी जायेगी।
-आनन्द विहार टर्मिनस से 12 फरवरी,2024 को चलने वाली 22806 आनन्द विहार टर्मिनस-भुवनेश्वर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के रास्ते चलायी जायेगी।


- गुवाहाटी से 10 फरवरी,2024 को चलने वाली 15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-मिर्जापुर-प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं. के रास्ते चलायी जायेगी। 
-नई दिल्ली से 11 फरवरी, 2024 को चलने वाली 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं के रास्ते चलायी जायेगी।
-भुवनेश्वर से 11 फरवरी, 2024 को चलने वाली 12819 भुवनेश्वर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय जं-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल-गाज़ियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं. के रास्ते चलायी जायेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Varanasi News: लोहता पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एनबीडब्ल्यू के तहत वांछित आरोपी गिरफ्तार Varanasi News: लोहता पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एनबीडब्ल्यू के तहत वांछित आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW)...
Ballia News: पारिवारिक कलह से तंग चार बच्चों की मां ने गंगा में लगाई छलांग, शव मिला शिवपुर घाट पर
Amarnath Yatra 2025: कल से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, बालटाल और पहलगाम मार्गों पर चाक-चौबंद सुरक्षा, FRS तकनीक से निगरानी
Himachal News: हिमाचल में मानसून का कहर, शिमला में 5 मंजिला इमारत जमींदोज, बादल फटा, सड़कों पर मलबा, रेड अलर्ट जारी
तेलंगाना: केमिकल फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 12 की मौत, 34 घायल; PM मोदी और विपक्षी नेताओं ने जताया दुख
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.