ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती

इंदौर। ऑल इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा प्रदेशव्यापी कार्यक्रम रहा, जिसमें संगठन की एकजुटता और सेवा भावना की झलक देखने को मिली।

जयंती के अवसर पर फेडरेशन की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई रचनात्मक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंदौर के गीताभवन चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन और जरूरतमंदों के बीच फल वितरण कर दिन को उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया।

यह भी पढ़े - आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

संगठन के पदाधिकारियों ने इस अवसर को ‘समानता पर्व’ के रूप में मनाते हुए बाबा साहेब के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि “कोई भी संगठन बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात किए बिना आगे नहीं बढ़ सकता। आज भी समाज में असमानता दिखाई देती है तो इसका कारण उनके विचारों को पूरी तरह आदर्श न मानना है।”

उन्होंने बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मूल मंत्र को जीवन में उतारने पर जोर दिया और कहा कि यही सामाजिक समानता और सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी मार्ग है।

फेडरेशन ने कहा कि इस प्रदेश स्तरीय आयोजन का उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि पिछड़े, अनुसूचित और अल्पसंख्यक वर्गों को एक साझा मंच पर लाकर सामाजिक समरसता का संदेश देना भी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया और Dr. B. R. Ambedkar के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.