मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू

बलिया। Uttar Pradesh Police के नेतृत्व में मंगलवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन केंद्र बलिया में सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में अग्निशमन कर्मी और पुलिस जवान मौजूद रहे।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन वाहनों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों से होकर गुजरी तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल, पेट्रोल पंप और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़े - बलिया रेलवे स्टेशन पर राधाकृष्ण एकेडमी का स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, छात्रों की सेवा भावना बनी मिसाल

रैली अग्निशमन केंद्र से शुरू होकर एनसीसी तिराहा, मिड्ढी चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, रोडवेज, चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, चौक, कासिम बाजार, जिला चिकित्सालय, विशुनीपुर, डीएम आवास और कुंवर सिंह चौराहा होते हुए पुनः अग्निशमन केंद्र पहुंचकर संपन्न हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर मालवाहक जहाज फोर्ट स्टिकीन में लगी भीषण आग पर काबू पाने के दौरान 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी स्मृति में हर वर्ष 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस और 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस सात दिवसीय अभियान के दौरान आगजनी से बचाव, मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों, बड़ी इमारतों और संस्थानों में मॉक ड्रिल के जरिए लोगों को आपात स्थिति में बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी संजय कुमार, अमित यादव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

भवन खरीदने से पहले अग्निशमन विभाग का पूर्णता प्रमाण पत्र अवश्य देखें

सिनेमाघर, मॉल, अस्पताल, होटल आदि में इमरजेंसी एग्जिट की जानकारी रखें

भवन निर्माण में अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से लगवाएं

ट्रेन, बस या हवाई यात्रा में ज्वलनशील पदार्थ साथ न रखें

जली हुई बीड़ी-सिगरेट इधर-उधर न फेंकें

अग्निशमन वाहनों को रास्ता दें

आग लगने पर तुरंत 101 या 112 पर कॉल करें

यह सप्ताह लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने और आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.