- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘यादें’ में बड़ा मोड़: डॉक्टर का पद छोड़ने के बाद इंटर्न्स के सहायक बनेंगे डॉ. देव
‘यादें’ में बड़ा मोड़: डॉक्टर का पद छोड़ने के बाद इंटर्न्स के सहायक बनेंगे डॉ. देव
मुंबई। Sony SAB के चर्चित शो Yaadein में आने वाले एपिसोड्स में कहानी बड़ा भावनात्मक मोड़ लेने जा रही है। शो के केंद्रीय किरदार डॉ. देव मेहता, जिसे Iqbal Khan निभा रहे हैं, अब अस्पताल में डॉक्टर के रूप में नहीं, बल्कि इंटर्न्स के सहायक के तौर पर नजर आएंगे।
डॉ. देव अपनी क्षमता साबित करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन बोर्ड का फैसला उन्हें गहराई से तोड़ देता है। यह उनके लिए इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि डॉक्टर होना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान रहा है।
कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब उनकी पूर्व पत्नी और अस्पताल की एडमिनिस्ट्रेटर सृष्टि अग्रवाल, जिसे Gulki Joshi निभा रही हैं, एक अप्रत्याशित फैसला लेती हैं। इसके तहत डॉ. देव को अस्पताल में बने रहने की अनुमति मिल जाती है, लेकिन केवल इंटर्न्स के सहायक के रूप में। इस नई भूमिका में वह मरीजों का इलाज या डायग्नोसिस नहीं कर सकेंगे।
अपने किरदार के इस नए ट्रैक पर बात करते हुए Iqbal Khan ने कहा कि यह डॉक्टर देव के जीवन का सबसे बड़ा मोड़ है, क्योंकि पहली बार उन्हें अपनी पहचान को अपने पेशे से अलग देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का पद खोना उन्हें तोड़ देता है, लेकिन अस्पताल में बने रहना यह दर्शाता है कि इलाज और सेवा उनकी आत्मा का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि इस ट्रैक की खासियत यह है कि अब डॉ. देव खुद को अधिकार या पद से नहीं, बल्कि विनम्रता, धैर्य और दिल से दोबारा गढ़ते हैं। यही पहलू दर्शकों को इस किरदार से और गहराई से जोड़ सकता है।
Yaadein का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे Sony SAB पर किया जा रहा है।
