राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान संपन्न, शिक्षित और विकसित समाज पर जोर

भोपाल। राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ‘समाज हित सर्वोपरि, शिक्षित समाज-विकसित समाज’ के संकल्प के साथ आयोजित विशेष ऑनलाइन सदस्यता अभियान रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। डिजिटल माध्यम से आयोजित इस सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों सामाजिक बंधुओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य संगठन की सदस्यता बढ़ाने के साथ समाज के बौद्धिक और सामाजिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करना रहा।

मुख्य वक्ता डॉ. प्रोफेसर रामायण पटेल ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित सदस्यों में निहित होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर के समाजजनों को एक मंच पर जोड़ने वाला यह प्रयास ‘शिक्षित समाज-विकसित समाज’ के लक्ष्य को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़े - एक बार फिर इंदौर का नाम रोशन, करण धनेलिया बने ‘बारटेंडर ऑफ द ईयर 2026’

संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता राघव पटेल ने कहा कि लक्ष्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर वर्ग जागरूक और शिक्षित नहीं होगा, तब तक सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।

इस अवसर पर राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने सामाजिक सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान दौर में किसी भी समाज की उन्नति के लिए सही रणनीति, वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक शक्ति का संतुलन जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों और सामूहिक प्रयासों के जरिए समाज को सामाजिक और राजनीतिक रूप से अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है।

विशेष आमंत्रित सदस्य तेज कुमार गौर ने समाज के युवाओं और प्रबुद्धजनों से इस अभियान का सक्रिय हिस्सा बने रहने की अपील की।

बैठक में कैलाश गौर, अरविंद पटेल, सरमन पटेल, सुरेंद्र नाहर, अभिषेक घाडगे और वीरेंद्र पटेल समेत कई पदाधिकारियों ने भागीदारी की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

सत्र के समापन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को और गति देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह डिजिटल पहल न केवल देशभर के समाजजनों को एक सूत्र में जोड़ने में सफल रही, बल्कि शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकजुटता पर व्यापक विमर्श की नई शुरुआत भी बनी।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.