Lok Sabha Election 2024: उन्नाव में मतदान के चलते आज शाम से नहीं बिकेगी शराब...डीएम ने बैठक कर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उन्नाव। लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाले मतदान व मतगणना के दौरान देशी-विदेशी शराब, बियर व भांग की दुकानें बंद रहेंगी। मतदान दिवस से 48 घंटे पहले जहां दुकानें बंद हो जाएंगी। वहीं मतगणना वाले दिन भी दुकानें बंद रहेंगी। 

बता दें कि 13 मई को सुबह सात बजे से मतदान होना है। डीएम गौरांग राठी ने मतदान दिवस से 48 घंटे पहले देशी-अंग्रेजी शराब, बियर व भांग की दुकानें बंद कराने के जिला आबकारी अधिकारी व पुलिस को निर्देश दिये हैं। 

यह भी पढ़े - प्रदेश में 15 मार्च को होगी उल्लास-नव भारत साक्षरता परीक्षा, 4.25 लाख प्रतिभागी होंगे शामिल

बताया कि इसी तरह मतगणना वाले दिन चार जून को पूरे दिन दुकानें बंद रहेंगी। बंदी आदेश पर अमल न करने वाले अनुज्ञापियों व अन्य के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने आबकारी व पुलिस अधिकारियों को बंदी आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.