Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

अखंडनगर,सुलतानपुर। शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ, जब मालीपुर (अम्बेडकर नगर) की ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर नदी के गहरे खड्डे में गिर गई।

घटना अखंडनगर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव के पास हुई, जो शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर स्थित है। हादसे की सूचना मिलने के बाद 108 एम्बुलेंस के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखंडनगर ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अम्बेडकर नगर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े - सुलतानपुर में स्कूल की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल

मृतक की पहचान बनबहासिरखिनपुर गांव निवासी प्रवेश (पुत्र कृपाशंकर) के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम आलोक कुमार (पुत्र शिवपूजन) है।

थाना प्रभारी श्यामसुंदर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल और अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.