Sultanpur News: आर्केस्ट्रा देखने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सुलतानपुर। शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के औझी गांव में सोमवार रात एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय आकाश मिश्रा पुत्र कर्मराज के रूप में हुई है, जिसका खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर मिला।

जानकारी के अनुसार, आकाश सोमवार रात गांव के ही हीरालाल प्रजापति के यहां आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सुबह उसका शव देखे जाने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून फैला था, जिससे जाहिर होता है कि आकाश की हत्या बुरी तरह पीट-पीटकर की गई। सूचना मिलते ही शिवगढ़, लंभुआ और देहात कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। देहात कोतवाल अखंडदेव मिश्र, शिवगढ़ एसओ पंडित त्रिपाठी और लंभुआ सीओ अब्दुस सलाम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस शुरुआती जांच में इस हत्या को आशनाई (प्रेम-प्रसंग) के विवाद से जोड़कर देख रही है। सीओ अब्दुस सलाम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.