Sultanpur News: घर में घुसकर दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

सुलतानपुर। जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव का ही एक युवक पिछले एक महीने से उनकी बेटी से फोन पर बात कर रहा था और उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इस बारे में जब परिवार को जानकारी हुई तो आरोपी को समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना।

आरोप है कि मंगलवार दोपहर किशोरी जब घर में अकेली थी, तभी आरोपी चोरी-छिपे घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती की। इसी दौरान किशोरी की मां वहां पहुंच गई और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए भागने का प्रयास किया। तभी पीड़िता के पिता भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.