परिवहन मंत्री की पहल रंग लाई : बलिया के प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के विकास को मिला बजट, जल्द होंगे कार्य शुरू

बलिया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर नगर विधानसभा क्षेत्र व रसड़ा के चार प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग ने बजट स्वीकृत कर दिया है। विभाग ने सभी स्थलों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा, तो शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

परियोजना के अंतर्गत बसंतपुर स्थित प्राचीन उदासीन मठ का सौंदर्यीकरण व विकास 1.51 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। वहीं नगर के भृगु आश्रम में स्थित चित्रगुप्त मंदिर के लिए 37.69 लाख, कोयलावीर बाबा स्थल के लिए 32.15 लाख और रसड़ा के लखनेश्वर डीह मंदिर के विकास के लिए 57.63 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : 343 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन विकास एवं सहभागिता योजना के अंतर्गत नगर के रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण हेतु 34.23 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस मैदान के सुंदरीकरण की घोषणा उन्होंने पिछले वर्ष की थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है।

रामलीला मैदान में हर वर्ष दशहरा मेले का आयोजन होता है और रामलीला का मंचन होता है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसका विकास सुनियोजित तरीके से कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बजट की व्यवस्था भी की जाएगी। मंत्री ने बताया कि सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रकाशित हो चुके हैं और प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.