महिला आरक्षी की संदिग्ध मौत: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या। मंडल कारागार में तैनात महिला आरक्षी शांति यादव (27) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। शनिवार दोपहर उनका शव जेल परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

शांति यादव जौनपुर जिले की मूल निवासी थीं और सितंबर 2021 से अयोध्या जेल में आरक्षी के पद पर कार्यरत थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह 12 मई को एक दिन की छुट्टी लेकर गांव गई थीं और एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद 13 मई को अयोध्या लौट आईं। हालांकि लौटने के बाद वह अपनी दूसरी पाली की ड्यूटी (दोपहर 12:30 बजे) पर नहीं पहुंचीं।

यह भी पढ़े - Gorakhpur News: स्कूल में पनपा रिश्ता बना विवाद, 9वीं के छात्र संग फरार हुई शिक्षिका, लखनऊ से पकड़े गए दोनों

शांति जेल परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में रहती थीं। उनके साथ रेखा नामक एक अन्य महिला आरक्षी भी उसी कमरे में रहती थीं। रेखा ने बताया कि वह सुबह 7:30 बजे ड्यूटी पर चली गई थीं। दोपहर में लौटने पर दरवाजा बंद मिला और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर अन्य सहयोगियों को सूचना दी गई। बाहर से सीढ़ी लगाकर खिड़की से झांकने पर शांति का शव फंदे से लटका हुआ देखा गया।

सूचना मिलने पर जेल प्रशासन और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

महिला आरक्षी की संदिग्ध मौत: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस महिला आरक्षी की संदिग्ध मौत: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या। मंडल कारागार में तैनात महिला आरक्षी शांति यादव (27) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। शनिवार दोपहर उनका...
Ballia News: रास्ते के विवाद में मारपीट, स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र गंभीर रूप से घायल
Ballia News: सड़क पर अभद्रता कर रहे दो मनचले गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
परिवहन मंत्री की पहल रंग लाई : बलिया के प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के विकास को मिला बजट, जल्द होंगे कार्य शुरू
Barabanki News: विधवा को शादी का झांसा देकर किया चार महीने तक शोषण, दबाव डालने पर पीटा और स्टेशन पर छोड़ा

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.