कलमा पढ़ाने के आरोप में महिला टीचर बर्खास्त, अभिभावकों ने जताई आपत्ति

Hariyana News: हरियाणा के पानीपत स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक महिला शिक्षिका द्वारा कक्षा 8वीं के छात्रों को कलमा पढ़ाने का मामला सामने आया है। यह बात तब सामने आई जब बच्चे स्कूल से घर लौटने के बाद कलमा गुनगुनाते सुने गए। बच्चों के ऐसा करने पर परिजन सतर्क हुए और उनसे पूछताछ की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि संस्कृत की शिक्षिका महजीब अंसारी उर्फ माही ने कक्षा में यह पाठ कराया था।

घटना के बाद नाराज़ अभिभावकों ने एकजुट होकर शनिवार को स्कूल का रुख किया। उनके साथ हिंदू महासभा के कुछ सदस्य भी मौजूद थे। विवाद की आशंका के चलते मौके पर पुलिस को भी बुला लिया गया। स्कूल प्रशासन, शिक्षक और अभिभावकों के बीच बातचीत के बाद महिला टीचर को स्कूल से तत्काल बर्खास्त कर दिया गया।

यह भी पढ़े - 10 साल, हजारों सपने और अनगिनत मुस्कानें: ‘विद्या’ आगे भी रोशन करेगी बेटियों का भविष्य

स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिभावकों से माफी मांगी और उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया। स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना स्कूल की मॉर्निंग असेंबली के बाद की है जब महजीब अंसारी ने संस्कृत की कक्षा में कलमा पढ़वाया था। स्कूल वर्ष 2002 से संचालित है और अब तक ऐसा मामला सामने नहीं आया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.