आज का राशिफल 18 मई 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी संतान की सफलता की खुशी

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। पुराने योजनाबद्ध काम आसानी से पूरे होंगे। शुभ समाचार मिल सकते हैं। कोई वाद-विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। दोस्तों से मुलाकात होगी और सहयोग से कार्य बनेंगे।

शुभ अंक: 4, 6, 7

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 08 Apr 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष (Taurus)

आज खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। मेहनत से काम जरूर बनेंगे, लेकिन अड़चनें भी रहेंगी। बुजुर्गों से मतभेद हो सकता है। काम पर ध्यान दें और बेवजह की बातों में न उलझें।

शुभ अंक: 3, 5, 7

मिथुन (Gemini)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी या बिज़नेस में तरक्की के संकेत हैं। संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कर्ज और रोग से राहत मिलेगी। शत्रु पराजित होंगे।

शुभ अंक: 2, 4, 6

कर्क (Cancer)

उच्च मनोबल से सफलता मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा और पढ़ाई से जुड़े काम पूरे होंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। मेल-जोल से काम आसान होंगे।

शुभ अंक: 1, 3, 5

सिंह (Leo)

आज की यात्रा भविष्य में लाभ दे सकती है। काम में अड़चनों को हटाने में सफल रहेंगे। मेहनत रंग लाएगी और छोटे फायदे भी खुशी देंगे।

शुभ अंक: 4, 6, 8

कन्या (Virgo)

परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। कोई रुका हुआ लाभ मिल सकता है। थकान और अधिक खर्च की संभावना है। पुराने दोस्त और मेहमान मिल सकते हैं।

शुभ अंक: 5, 7, 8

तुला (Libra)

संतान की सफलता से संतोष मिलेगा, लेकिन दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। वरिष्ठों से बहस और पारिवारिक विवाद से बचें। ज्यादा दौड़-भाग रहेगी।

शुभ अंक: 5, 7, 9

वृश्चिक (Scorpio)

दूसरों की मदद से काम बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजन और व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। किसी की सलाह फायदेमंद साबित होगी।

शुभ अंक: 3, 5, 7

धनु (Sagittarius)

कार्यक्षेत्र में टकराव हो सकता है। परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधानी जरूरी है।

शुभ अंक: 1, 4, 8

मकर (Capricorn)

अवसरों का लाभ लें, सम्मान मिलेगा। कुछ नया खरीद सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आय बढ़ेगी और संतान की प्रगति के योग हैं।

शुभ अंक: 3, 5, 7

कुंभ (Aquarius)

महत्वपूर्ण कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन हल्की-फुल्की खुशियां भी मिलेंगी। खर्च बढ़ सकता है। संतान की उन्नति के संकेत हैं।

शुभ अंक: 1, 4, 6

मीन (Pisces)

आज व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। संतान और मन को लेकर चिंता रहेगी। गुस्से और बोलचाल पर नियंत्रण रखें। पुरानी गलतियों का पछतावा हो सकता है।

शुभ अंक: 2, 4, 6

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.