Barabanki News: विधवा को शादी का झांसा देकर किया चार महीने तक शोषण, दबाव डालने पर पीटा और स्टेशन पर छोड़ा

Barabanki News: बिजनौर जिले की रहने वाली एक विधवा महिला के साथ बाराबंकी में चार महीनों तक शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर महिला को अपने घर बुलाया और जब उसने विवाह के लिए दबाव डाला तो उसे परिवार सहित पीटकर रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़ दिया गया। पुलिस ने जब सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने अदालत की शरण ली, जिसके आदेश पर अब मामला दर्ज हुआ है।

पीड़िता ने बाराबंकी स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-38 में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम दौलतपुर, थाना मोहम्मदपुर खाला निवासी गुरविंदर सिंह गिल उर्फ राहुल ने 25 जून 2024 को उसे विवाह का झांसा देकर अपने घर बुलाया। इसके बाद चार महीने तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़े - Barabanki News: ओवरटेक के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौत

महिला का कहना है कि जब उसने 29 सितंबर 2024 को विवाह के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने अपनी बहन रानी कौर और बहनोई सुखपाल सिंह के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे फतेहपुर ले जाकर चार अज्ञात लोगों से छेड़छाड़ करवाई गई और फिर रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया।

डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी। 19 फरवरी 2025 को उसने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 27 फरवरी को महिला ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। उसने कहा कि आरोपी पक्ष उसे लगातार धमका रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.