- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: सड़क पर अभद्रता कर रहे दो मनचले गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
Ballia News: सड़क पर अभद्रता कर रहे दो मनचले गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
On

बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार कर रहे दो युवकों को पुलिस ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सड़क किनारे खड़े होकर आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे और अश्लील गाने गा रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से हिरासत में लिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं
Latest News
18 May 2025 00:18:17
अयोध्या। मंडल कारागार में तैनात महिला आरक्षी शांति यादव (27) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। शनिवार दोपहर उनका...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.