Sultanpur News: ई-रिक्शा पर लगेगा टैक्स, पालिका बनाएगी स्टैंड

Sultanpur News: शहर में बढ़ते जाम की समस्या को कम करने के लिए नगर पालिका ई-रिक्शा के संचालन को व्यवस्थित करने की योजना बना रही है। अब ई-रिक्शा का पंजीकरण किया जाएगा, उनसे टैक्स लिया जाएगा, और उनके लिए निर्धारित स्टैंड बनाए जाएंगे। शुक्रवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

86 करोड़ का बजट पास, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

नगर पालिका परिषद की बैठक में पुनरीक्षित बजट पर चर्चा की गई, जिसमें 86.87 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इस राशि से शहर में विकास कार्यों को गति दी जाएगी, कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों का भुगतान किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने की, जिसमें विधायक विनोद सिंह और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए।

यह भी पढ़े - सुलतानपुर में स्कूल की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल

बैठक में 24 में से 23 सभासद मौजूद रहे। सभी एजेंडा बहुमत से पास किए गए, जिसके बाद पालिका अध्यक्ष ने सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया। प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि गोमती कॉरिडोर के लिए एक बड़ी योजना तैयार कर शासन को भेजी गई है, जिससे सुल्तानपुर का समग्र विकास होगा।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन के लिए सौंपा मांग पत्र

बैठक के दौरान आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन संबंधी शिकायतों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों का आरोप है कि मैनपावर आपूर्ति का ठेका पाने वाली रेखा सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी वेतन से ईपीएफ की कटौती तो कर रही है, लेकिन यह राशि खातों में जमा नहीं कर रही। साथ ही, ईएसआईसी का रजिस्ट्रेशन न होने से दुर्घटना की स्थिति में कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी।

इसके अलावा, कर्मचारियों को वर्दी भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। सभासदों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद पालिका प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि फर्म संचालक को तलब किया जाएगा और कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.