Sitapur News: घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिलाया कीटनाशक 

रेउसा/सीतापुर। थाना इलाके में किशोरी द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर फरार हो गया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देखकर किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात के दौरान किशोरी घर पर अकेली थी। पीड़िता के परिवार वालों ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी 17 वर्षीय किशोरी रविवार की दोपहर घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले समुदाय विशेष के एक युवक शरीफ पुत्र सोहराब ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो युवक उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर मौके से फरार हो गया। घर पहुंचे परिजनों ने किशोरी की बिगड़ती हालत को देखकर उसे सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रेउसा धनश्याम राम का कहना है कि पीड़िता के नाना की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
मेषआज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से...
Kanpur Crime News: प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने की पति की हत्या का आरोप, मोबाइल पर बात करते हुए किया था चाकू से हमला
Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण
Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सीवान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.