शाहजहांपुर: दबंग ईट भट्ठा मालिक को डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ाया

निगोही,शाहजहांपुर। ट्रैक्टर मालिक ने पांच माह का बकाया किराया दो लाख रुपये मांगे तो दबंग ईट भट्ठा मालिक ने उसे डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। बाद में ड्राइवर के साथ मारपीट कर पीड़ित का ट्रैक्टर और गारा बनाने वाली मशीन जबरन अपने कब्जे में लेकर ईट भट्ठा पर खड़ी करवा ली। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर निगोही थाने पर तहरीर दी है।  

थाना रोजा के गांव कटिया कम्मू निवासी मुज्जमिल खां ने बताया कि उसने पांच माह पहले निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ईट भट्ठा पर ट्रैक्टर और गारा बनाने वाली मशीन पखमेल किराए पर लगाई थी। ट्रैक्टर ड्राइवर चला रहा था। पीड़ित ने बताया कि पांच माह का ईट भट्ठा मालिक पर दो लाख रुपया बना था। जब उसने किराए के रुपये मांगे तो ईट भट्ठा मालिक ने बाद में किराया देने की बात कहकर उसे टरका दिया। कुछ समय बाद उसने दोबारा रुपये मांगे तो आरोपी ने मारने के लिए डंडा उठा लिया। 

यह भी पढ़े - Kanpur: बिना अनुमति संचालित एनआईसीयू के मामले में राजा नर्सिंग होम का पंजीकरण निरस्त

पीड़ित ने बताया कि वह मौके से जान बचाकर भाग आया लेकिन इस दौरान आरोपी ने उसका ट्रैक्टर और पखमेल अपने कब्जे में ले ली और ड्राइवर पंकज निवासी टिकरी थाना निगोही के साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी जिला बदर अपराधी रह चुका है, उस पर गुंडा एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में अपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के साथ ही ट्रैक्टर और मशीन दिलवाए जाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में निगोही थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला रुपयों के लेनदेन का है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.