शाहजहांपुर: हादसे में घायल व्यक्ति की बरेली में मौत, चालक पर रिपोर्ट दर्ज

सिंधौली। पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पर बोलेरों ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव सैजना निवासी अखिलेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 मई की सुबह नौ बजे उसके पिता 50 वर्षीय शिवराज सिंह बाइक दूध बेचने शहर जा रहे थे। कस्बा सिंधौली में पूर्व विधायक पुत्तू सिंह के मकान के सामने बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता घायल हो गए। वह अपने पिता को लेकर सीएचसी पर गया। शिवराज की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। 

यह भी पढ़े - बलिया में नीलगाय के हमले से महिला की मौत

मेडिकल कालेज के डॉक्टर ने बरेली के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान घायल शिवराज की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक की पत्नी का नाम मंजरी देवी है और दो बेटे मिथिलेश कुमार, अखिलेश कुमार, चार बेटियां खुशबू, सपना अनन्या, खनक है। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.