Sambhal News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव नाइयों की मढ़ैया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी पूजा और उसके प्रेमी गीतेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के गांव बालू टीका निवासी गुगली भगत मजदूरी करता था और गाजियाबाद में पत्नी पूजा व बच्चों के साथ रहता था। वहीं गीतेश नामक युवक, जो संभल के नाइयों की मढ़ैया गांव का रहने वाला है, भी मजदूरी करता था। गाजियाबाद में ही गुगली और गीतेश की जान-पहचान हुई थी और इसी दौरान गीतेश के पूजा के साथ अवैध संबंध बन गए।

होली के मौके पर गुगली भगत पत्नी व बच्चों समेत गीतेश के घर आया और करीब 10-12 दिन वहीं रुका। इस दौरान गुगली को पत्नी और गीतेश के संबंधों की जानकारी हो गई, जिससे वह नाराज रहता था और पूजा से मारपीट भी करता था। एक सप्ताह पहले गीतेश पूजा और उसके ढाई साल के बेटे को लेकर नाइयों की मढ़ैया गांव चला गया। इसके बाद गुगली भी अपनी तीन बेटियों को लेकर वहीं पहुंच गया।

7 मई की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गीतेश और पूजा ने मिलकर गुगली भगत की सोते समय रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में गीतेश ने अपने भांजे पंकज की मदद से शव को गांव के ही नत्थू के खेत में फावड़े से गड्ढा खोदकर दफना दिया।

8 मई की सुबह खेत में शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सीओ संभल आईपीएस आलोक भाटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने नारंगपुर गांव के पास से पूजा और गीतेश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा आदि भी बरामद कर लिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.