Ballia News: कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

बलिया: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान डीएम ने विभागवार समीक्षा करते हुए कुछ विभागों की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया, जबकि अन्य में सुधार की सख्त हिदायत दी।

राजस्व वसूली में अच्छा प्रदर्शन

आबकारी, मंडी, बाट-माप, खनन और परिवहन निगम की राजस्व वसूली को लक्ष्य के अनुरूप पाकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह कार्य करते रहने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े - गड़वार में पुलिस मुठभेड़, शातिर गौ तस्कर के पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

कमजोर विभागों को फटकार

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, वाणिज्यकर, नगर निकाय सिकंदरपुर और परिवहन विभाग की राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने व प्रवर्तन कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

आईजीआरएस व विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान

डीएम ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता व गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और आंधी-तूफान जैसी आपात स्थितियों में त्वरित मरम्मत कर बिजली बहाल की जाए। ओवर बिलिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेने और शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए।

राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी

उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को आरसी वसूली में प्रगति लाने और फॉर्मर रजिस्ट्री में ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। धारा-34 के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने को कहा गया।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता और नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.