CBSE 12वीं रिजल्ट: बरेली के डीपीएस स्कूल के यशस्वी और स्तुति बने टॉपर, 99.66% अंक हासिल कर मारी बाजी

बरेली। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट मंगलवार दोपहर घोषित होते ही बरेली के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में एक बार फिर डीपीएस स्कूल ने टॉप किया है। स्कूल के होनहार छात्र यशस्वी कुमार और स्तुति वर्मा ने 99.66% अंक हासिल कर पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जीआरएम स्कूल के छात्र केशव भाटिया ने 99.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रिजल्ट आते ही डीपीएस, माधवराव सिंधिया, बीबीएल, सेक्रेड हार्ट समेत शहर के कई स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। अभिभावकों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर छात्रों को बधाई दी।

यशस्वी की दोहरी कामयाबी

टॉपर यशस्वी कुमार पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। पिछले साल उन्होंने इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड के लिए इंडियन टीम में चयन हासिल किया था और सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस साल भी वे ओलंपियाड की तैयारी कर रहे हैं और फिलहाल मुंबई के होमी भाभा रिसर्च सेंटर में चल रहे ओरिएंटेशन-कम-सेलेक्शन कैंप में भाग ले रहे हैं।

यशस्वी ने इस वर्ष नीट परीक्षा भी दी है। उनका सपना डॉक्टर बनने का है और वे इसके लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। उनकी मां रश्मि राकेश कुमार ने बताया कि बेटे की सफलता से परिवार गौरवान्वित है। यशस्वी के पिता राकेश कुमार एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.