Ballia News: बलिया में मेरठ जैसा सनसनीखेज हत्याकांड, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर फौजी पति के किए 6 टुकड़े, शव के हिस्से अलग-अलग जगह फेंके

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मेरठ जैसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की नृशंस हत्या कर दी। पति के छह टुकड़े किए गए—सिर, दोनों हाथ, दोनों पैर और धड़ अलग-अलग कर शव को पहचान से छुपाने की कोशिश की गई। हत्या के बाद शव के अंगों को पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया, जबकि धड़ को एक कुएं में डाल दिया गया।

मानव अंग मिलने से फैली सनसनी

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के पास तीन दिन पहले एक बागीचे में मानव के दो हाथ और दो पैर मिले थे। इसके बाद सोमवार को पास ही एक कुएं से धड़ बरामद हुआ। शव की शिनाख्त रिटायर्ड फौजी देवेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में मृतक की बेटी का सहयोग मिला। जांच में सामने आया कि हत्या देवेंद्र की पत्नी और उसके प्रेमी अनिल यादव ने मिलकर की थी।

यह भी पढ़े - बलिया में दिवंगत शिक्षक की स्मृति में परिवार की बड़ी पहल, स्कूल को मिला इन्वर्टर

रिश्तों की हत्या की रची खौफनाक साजिश

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र की पत्नी का ट्रक चालक अनिल यादव से प्रेम संबंध था। दोनों ने देवेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बहादुरपुर स्थित घर में देवेंद्र की हत्या कर उसके शव के छह टुकड़े किए गए। इन अंगों को बोलेरो गाड़ी से ले जाकर सिकंदरपुर क्षेत्र में फेंक दिया गया। हत्या के बाद पत्नी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और झूठा बयान दिया था कि पति बेटी को लाने बक्सर रेलवे स्टेशन गए थे।

हाफ एनकाउंटर में प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस जब गहराई से जांच में जुटी तो मामले की परतें खुलती चली गईं। सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी अनिल और उसका साथी सतीश पुलिस से भिड़ गए। अनिल ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। सतीश को भी मौके से भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया।

चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल गाड़ी और हथियार बरामद

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बोलेरो गाड़ी और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.