- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हरदोई
- Hardoi News: रामगंगा नदी में नाव पलटने से तीन बच्चों की मौत, चार की जान बची
Hardoi News: रामगंगा नदी में नाव पलटने से तीन बच्चों की मौत, चार की जान बची
On
हरदोई (उत्तर प्रदेश)। हरदोई ज़िले के अरवल थाना क्षेत्र के खद्दीपुर चैन सिंह गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में रामगंगा नदी पार कर रही एक छोटी नाव (डोंगा) पलट गई। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
यह भी पढ़े - Hardoi News: पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल की कोशिश नाकाम, मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान दिवारी लाल, निर्मला, सुमन और काजल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सुनैना (7), शिवम (14) और सोनिया (13) की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है।
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
By Parakh Khabar
Latest News
14 Jun 2026 16:05:43
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
