Ballia News: बैरिया पुलिस का एक्शन, मारपीट के अलग-अलग मामलों में 12 आरोपी गिरफ्तार

बलिया (बैरिया)। बैरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के शरारती तत्वों में हड़कंप मच गया है।

शनिवार शाम इब्राहिमाबाद (मूंज के डेरा) गांव में नाच को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता की थी। इस संबंध में ओम प्रकाश यादव की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जदू यादव, राजेश यादव, सुदर्शन यादव, राजू यादव, जितेंद्र यादव और मनजी यादव को रविवार देर शाम योगेंद्र गिरी के मठिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े - बलिया: पुस्तक और पुरस्कार वितरण के बीच परिषदीय बच्चों ने निकाली ‘स्कूल चलो’ रैली

इसके अलावा चांदपुर में चार दिन पहले एक बारात के दौरान नाच-गाने को लेकर हुए विवाद में शामिल आरोपियों दिनेश यादव और लालजी यादव को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

इसी तरह, विजय तिवारी और उनके पुत्र के साथ मारपीट करने के मामले में अभिषेक यादव और दीपेश यादव (निवासी चांदपुर) को भी पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं, बैजनाथपुर में भूमि विवाद में हुई मारपीट के आरोप में अनिल यादव उर्फ रंजीत यादव और पंकज यादव उर्फ पंडाली यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय के सुपुर्द किया गया है और पुलिस की सख्ती से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.