CBSE Result 2025: बलिया में फिर चमका सनबीम स्कूल, 10वीं और 12वीं में रहा 100% रिजल्ट

Ballia News: अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए CBSE 2025 के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। स्कूल ने लगातार चौथी बार बलिया में टॉप किया है।

img-20250513-wa0463.jpg

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

कक्षा 12वीं के कला संकाय में प्रियंका मौर्य ने 98.2% अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 10वीं की अनन्या तिवारी और श्रेया यादव ने भी 98.2% अंक पाकर स्कूल की उपलब्धियों में नया कीर्तिमान जोड़ा।

img-20250513-wa0467.jpg

वाणिज्य वर्ग में प्राची चौरसिया ने 96.8% के साथ दूसरा और कला वर्ग की मान्या चतुर्वेदी ने 96.2% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

img-20250513-wa0466.jpg

कक्षा 10वीं में प्रदीप्ति गुप्ता ने 97.6% अंक पाकर द्वितीय और समृद्धि सिन्हा ने 97.2% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कीर्ति वर्मा (97%) और तेजस जायसवाल (96.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

img-20250513-wa0465.jpg

परिणाम की खास बात यह रही कि कक्षा 12वीं में पेंटिंग, कथक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषयों में विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि कक्षा 10वीं में विज्ञान और AI में भी छात्रों ने फुल मार्क्स हासिल किए।

img-20250513-wa0585.jpg

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री संजय कुमार पांडे, सचिव अरुण कुमार सिंह, निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।

img-20250513-wa0468.jpgimg-20250513-wa0472.jpgimg-20250513-wa0471.jpgimg-20250513-wa0470.jpgimg-20250513-wa0469.jpg

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.