Sambhal News: मेंथा की कटाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से युवती की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य खेत में मेंथा की फसल की कटाई कर रहे थे और अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।

घटना रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा की है, जहां अतर सिंह अपने परिवार के सात लोगों के साथ सुबह करीब आठ बजे खेत में मेंथा की कटाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश के साथ आसमान से बिजली गिर पड़ी।

यह भी पढ़े - UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अतर सिंह की 18 वर्षीय बेटी रत्नेश कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका बेटा राजेश, बहू किशनवती, और स्वयं अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गांव के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़े।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले स्थानीय निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग से मांग की है कि बिजली गिरने से हुई इस त्रासदी को देखते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.