- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- रामपुर
- UP News: बेटे की मंगेतर पर आया ससुर को दिल, 19 साल की लड़की से की शादी, बोला, “अब इस जन्म में नहीं छ...
UP News: बेटे की मंगेतर पर आया ससुर को दिल, 19 साल की लड़की से की शादी, बोला, “अब इस जन्म में नहीं छोड़ेंगे साथ”

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही बेटे की मंगेतर से निकाह कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि लड़की महज 19 साल की है। बेटे के लिए रिश्ता तय करने वाले पिता को खुद बहू से प्यार हो गया और फिर उसने चोरी-छिपे शादी भी रचा ली। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है।
बेटे के लिए रिश्ता, खुद को हो गया इश्क
डॉक्टर के बहाने लेकर भाग गया ससुर
करीब 8 दिन पहले अधेड़ व्यक्ति लड़की के घर पहुंचा और परिजनों से कहा कि वह उसे डॉक्टर को दिखाने ले जाना चाहता है क्योंकि वह बहुत कमजोर है। परिजनों ने भरोसा कर लड़की को उसके साथ भेज दिया। लेकिन शाम तक जब दोनों नहीं लौटे, तो चिंता बढ़ गई। जब संपर्क किया गया तो ससुर ने कहा कि लड़की अस्पताल में भर्ती है। फिर दो दिन तक कोई जानकारी नहीं दी और बाद में बहाने बनाने लगा।
शादी कर लौटे तो हुआ बवाल
आठ दिन बाद जब वह युवक लड़की से निकाह कर घर लौटा तो पूरे घर में कोहराम मच गया। बेटे और पिता के बीच हाथापाई हो गई, तो वहीं सास और नई बहू के बीच भी तीखी झड़प हुई। मामला इतना बिगड़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की जान लेने की धमकी तक दे डाली। मोहल्लेवालों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
गांव में पंचायत, फिर छोड़ा घर
बाद में गांव में पंचायत बैठी, जिसमें बेटे और पत्नी ने उस व्यक्ति को गांव से निकालने की मांग की। आखिरकार वह अपनी नवविवाहित पत्नी को लेकर गांव छोड़कर चला गया। अब यह अनोखा जोड़ा शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रहा है। लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वे फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
इस घटना ने पूरे इलाके में रिश्तों और भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, और गांव में हर जुबान पर यही चर्चा है – “बेटे की मंगेतर अब बाप की दुल्हन बन गई।”