Rampur Crime: भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री की बेटी ने फंदे पर लटककर दी जान

रामपुर: सिविल लाइन निवासी भाजपा महिला  मोर्चा की जिला महामंत्री की बेटी ने मंगलवार को पंखे में रस्सी लटकाकर उसके फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौती बेटी के आत्महत्या करने प परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पनवड़िया के पास  हाइडिल कालोनी में विद्युत निगम के कर्मचारी विवेक सक्सेना, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सविता सक्सेना और उनके तीन बच्चे रहते हैं। जिसमें उनके दो बेटे  और एक बेटी थी। 13 वर्षीय बेटी खुशी सक्सेना उर्फ भूमि 8वीं में पढ़ती थी। मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री किसी काम से कहीं गईं थीं। खुशी के पिता भी कहीं पर गए हुए थे।

यह भी पढ़े - गश्त के दौरान सिपाही पर गंडासे से हमला, आरोपी हिरासत में

इस बीच किसी समय उनकी बेटी ने फंदे पर लटकर जान दे दी। जब परिजन घर आए,तो बेटी को फंदे में लटका देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने कुछ लड़कों द्वारा बेटी को परेशान किया जाने का आरोप लगाते दो युवकों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में तहरीर  दी है।  

भाजपा नेता की बेटी ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। रात को ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी- अतुल कुमार श्रीवास्तव, एएसपी रामपुर।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.