रामपुर: कोर्ट नहीं पहुंची जयाप्रदा, एनबीडब्ल्यू जारी, जमानती को नोटिस

रामपुर: पूर्व सांसद जयाप्रदा के कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण एनबीडब्ल्यू जारी हो चुके हैं लेकिन उसके बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं हो रही हैं। अब इस मामले में कोर्ट ने जमानती को नोटिस भेजा है। जिसकी सुनवाई 24 नवंबर होनी है।

बताते चलें कि स्वार कोतवाली में लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 2019 में मुकदमा कायम कराया गया था। जिसमें पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

यह भी पढ़े - लखनऊ : डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू, 3.93 लाख गाटों का होगा सर्वेक्षण, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

इस मामले में अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है। पूर्व सांसद को अपने बयान दर्ज कराने हैं, लेकिन वह बयान दर्ज कराने कोर्ट नहीं पहुंच रही हैं। कुछ समय पहले कोर्ट ने उनके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। शुक्रवार को भी जयाप्रदा कोर्ट में पेश नहीं हो सकी। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि जयाप्रदा शुक्रवार को भी कोर्ट में पेश नहीं हो सकी। अब उनके जमानती को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें 24 नवंबर को सुनवाई होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.