Raebareli News: आज लग सकती है प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर

रायबरेली।  दक्षिण का चुनावी समर निपटाने के बाद कांग्रेस का थिंकटैंक उत्तर प्रदेश के अभेद्य गढ़ रायबरेली को बचाने में जुट गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की केंद्रीय कोर कमेटी की दिल्ली में हुई बैठक में रायबरेली के सियासी समीकरण पर चर्चा हुई। रविवार को इससे पर्दा हट जाएगा कि रायबरेली से चुनाव कौन लड़ेगा। सूत्रों का मानना है कि सोमवार को प्रियंका गांधी रायबरेली आ सकती हैं।

प्रियंका गांधी का रायबरेली से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, लेकिन उनके नाम की घोषणा पर सस्पेंस है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के पास अभी तक हाईकमान से प्रियंका गांधी को लेकर कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय में रंग रोगन के साथ उसकी सजावट का काम शुरू हो गया है, जो रविवार को पूरा होगा। कांग्रेस जिला कमेटी अभी भी किसी तरह की सूचना देने से बच रही है।

यह भी पढ़े - Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार

नामांकन से पहले प्रियंका गांधी तिलक भवन में करेंगी बैठक
कांग्रेस का जिला कार्यालय तिलक भवन में है, जिसकी पेंटिंग तेजी से की जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी जब रायबरेली आएंगी तो सबसे पहले कांग्रेस के तिलक भवन में बैठक करेंगी और उसके बाद वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में कोर कमेटी के साथ मंत्रणा करेंगी, जिसमें तैयारी पर बातचीत होगी और फिर नामांकन पर। इसी दौरान प्रस्तावक भी तय होंगे।

रविवार बहुत महत्वपूर्ण
जिला कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इसी दिन दिल्ली से आदेश आने की संभावना है। इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि हम सभी की निगाह अब दिल्ली पर लगी है। रायबरेली के सियासी मैदान में कांग्रेस की तैयारी पूरी है, बस प्रियंका गांधी के आने का इंतजार है। रविवार को बड़ी खबर मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.