Raebareli News : डिवाइडर तोड़ कंटेनर ने भाई-बहन को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हरचंदपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। एक कंटेनर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क पार कर रहे सगे भाई-बहन को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के मुताबिक, गंगागंज निवासी रामकुमार सोनकर के बेटे सुमित (13) और बेटी लक्ष्मी (12) शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे एक बेकाबू कंटेनर ने डिवाइडर तोड़कर उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े - रायबरेली गार्ड हत्याकांड का खुलासा: भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते मौसेरे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभालने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और लगभग एक घंटे तक हाईवे जाम रखा।

बाद में तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को मुआवजा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाकर जाम हटवाया जा सका।

करीब 40 मिनट तक चले इस जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। जाम खुलने के बाद राहगीरों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.