Prayagraj News: शिक्षा निदेशालय में भीषण आग, एडेड स्कूलों की अहम फाइलें खाक, जांच शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय के कार्यालय में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग निदेशालय के दो अनुभागों में फैल गई, जिसमें एडेड विद्यालयों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कमरे तक सीमित रही आग

अग्निशमन अधिकारी आरके चौरसिया ने बताया कि सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल टीम ने आग को एक कमरे तक सीमित कर दिया और उसे पूरी तरह बुझा दिया गया है।

कोई जनहानि नहीं, कारणों की जांच जारी

अधिकारियों के अनुसार, हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग में अहम दस्तावेज जरूर जलकर नष्ट हो गए हैं। फिलहाल आग किस कारण से लगी, इसकी जांच की जा रही है।

एडेड स्कूलों से जुड़ी फाइलों का नुकसान

जानकारी के मुताबिक, आग एडेड विद्यालयों से संबंधित सेक्शन में लगी थी, जिससे कई महत्वपूर्ण फाइलें जल गईं। विभाग यह आकलन कर रहा है कि किन दस्तावेजों का नुकसान हुआ है और उसकी भरपाई कैसे की जा सकती है।

इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और आग लगने के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

खबर अपडेट हो रही हैं 

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.