बिजनेस न्यूज : विशाखापत्तनम में 1 गीगावॉट एआई-रेडी डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म विकसित करेगा अदाणी कॉनेक्स

मुंबई/विशाखापत्तनम, अप्रैल 2026 : अदाणी ग्रुप का डेटा सेंटर जॉइंट वेंचर अदाणी कॉनेक्स आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 1 गीगावॉट एआई-रेडी डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म के विकास का नेतृत्व कर रहा है। यह परियोजना भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

अदाणी ग्रुप की ओर से लगभग 1 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ यह प्रोजेक्ट भारत के अगले विकास चरण को गति देने के लिए बड़े पैमाने पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की ग्रुप की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़े - बिजनेस न्यूज : मोबिक्विक ग्रुप को एनबीएफसी लाइसेंस के लिए आरबीआई से मिली मंजूरी

प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर के रूप में अदाणी कॉनेक्स एक मजबूत और इंटीग्रेटेड एनर्जी इकोसिस्टम के समर्थन के साथ स्केलेबल और एआई-रेडी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है।

ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर में अदाणी ग्रुप की मजबूत क्षमताओं का लाभ उठाते हुए यह प्लेटफॉर्म हाई-डेंसिटी एआई और क्लाउड वर्कलोड्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विश्वसनीय, सतत और लंबे समय तक पावर सप्लाई सुनिश्चित करेगा।

यह फेज-वाइज रोलआउट हाइपरस्केल मांग के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे एक एनर्जी सिक्योर और फ्यूचर-रेडी इकोसिस्टम विकसित होगा। यह डिजिटल सेवाओं के विस्तार, एंटरप्राइज इनोवेशन और भारत की एआई महत्वाकांक्षाओं को मजबूती देगा।

कंपनी के अनुसार, यह परियोजना केवल इंफ्रास्ट्रक्चर विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि आंध्र प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। इससे राज्य को वैश्विक डिजिटल परिदृश्य में एक प्रमुख हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

साथ ही यह भारत के व्यापक डिजिटल और एनर्जी ट्रांजिशन को भी समर्थन देगा, जिससे नई तकनीकों, रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

यह परियोजना अदाणी ग्रुप की उस दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत समूह अगले दशक में भारत के एआई, एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर निवेश करने जा रहा है।

अदाणी ग्रुप का मानना है कि भविष्य की अर्थव्यवस्था में डेटा सेंटर, ऊर्जा सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, और यह निवेश उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.