प्रयागराज: मामूली विवाद में छिवकी गांव में की गई बमबाजी-फायरिंग, पान की दुकान हुई क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में दहशत का माहौल

बमबाजी करने वाला व्यक्ति बताया जा रहा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति

नैनी, प्रयागराज। कोतवाली नैनी अंतर्गत छिवकी गांव में मंगलवार देर रात पान की गुमटी में बमबाजी और फायरिंग की घटना सामने आई है। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है। घटना की शुरुआत एक दिन पहले दुकान पर किसी बात के लेकर हुई कहासुनी से बताई जाती है। 

छिवकी गांव निवासी विजय शंकर पान की गुमटी चलाता है। सोमवार को किसी बात को लेकर एक ग्राहक से विवाद हो गया था। उसी बात को लेकर कुछ लोग ने मंगलवार देर शाम उसकी गुमटी पर लगातार दो बम फेंके। इसके साथ ही फायरिंग भी की। गनीमत रही कि इस बमबाजी और गोली से कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन बम और गोली की आवाज से हड़कंप मच गया।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। भुक्तभोगी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नैनी कोतवाली को तहरीर दी है। बताते हैं कि जिसने बम फेंके वो आरोपी अपराधिक किस्म का है और हत्या के आरोप में वह कुछ माह पहले ही जेल से बाहर आया है।

Untitled-20 copy

खबरें और भी हैं

Latest News

नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस
नैनीताल। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नैनीताल जिले में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निपटने के...
देवबंद में जनसभा करेंगे सीएम योगी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
हमीरपुर हादसा : यमुना नदी में पलटी नाव, छह लोग लापता; सीएम योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
मथुरा में पुलिस मुठभेड़ : कारोबारी के घर डकैती डालने वाले दो बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
बलिया में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, एएनएम थी नीतू
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.