Prayagraj News: संगम में गंगा स्नान के दौरान डूबी किशोरी, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रयागराज। दारागंज थाना क्षेत्र में रविवार को संगम में स्नान के दौरान एक 14 वर्षीय किशोरी गंगा में डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सराय ममरेज थाना क्षेत्र के बाबूपुर बेंदो गांव निवासी वर्षा पटेल (14) पुत्री सूर्य बली पटेल रविवार सुबह अपने गांव की चार अन्य लड़कियों के साथ संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंची थी। स्नान के दौरान अचानक वर्षा गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबते देख साथ आई लड़कियों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग कुछ कर पाते, वह पानी में समा चुकी थी।

यह भी पढ़े - Prayagraj News : बालिग जोड़ों के खिलाफ FIR पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- पुलिस भारी नुकसान कर रही

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी है। इधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर मातम का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.