प्रयागराज: कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर खड़े एक युवक के ऊपर बमबाजी...

प्रयागराज: फाफामऊ थाने के गद्दोपुर में रविवार की रात बड़ी मस्जिद के सामने शिव पान व कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर खड़े एक युवक के ऊपर एक अज्ञात युवक ने ताबड़तोड़ बमबाजी शरू कर दी। जिससे युवक के सिर में बम लग गया। वहीं साथ में रहा एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची फाफामऊ पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से बम चलाने वाले फारार हो गये। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश कर रही है।

रविवार को फाफामऊ गद्दोपुर के रहने वाले संदीप पाल अपने साथी नरेश पासवान के साथ चौराहे के समीप बड़ी मस्जिद के सामने शिव पान व कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर खड़ा हुआ था। वहीं दुकान पर एक अज्ञात युवक पन्नी में बम लेकर पहुंचा और बमबाजी शुरु कर दी। बमबाजी के दौरान संदीप पाल निवासी गद्दोपुर के सिर में बम लग गया और उसका साथी नरेश पासवान पुत्र राजाराम निवासी गद्दोपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

सूचना फफामऊ पुलिस को मिली तो मौके पर थाने की फोर्स के साथ अलाधिकारी भी पहुंच गये। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेज दिया। जहां संदीप पाल की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि नरेश को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से बम चलाने वाले फारार हो गये। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश कर रही है। इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल
बांसडीह, बलिया: बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव के पास रविवार को बाइक सवार तीन युवकों ने एक हलवाई को...
बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद
बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.