अतुल सुभाष सुसाइड केस: पत्नी और रिश्तेदारों ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका

प्रयागराज। इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। अग्रिम जमानत याचिकाएं सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया ने दायर की हैं। बेंगलुरु सिटी पुलिस ने शुक्रवार को निकिता सिंघानिया को समन जारी करके तीन दिन में पेश होने के लिए कहा था।

सुभाष (34) ने कथित तौर पर अलग रह रहीं पत्नी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा उत्पीड़न किए जाने के कारण बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। निकिता सिंघानिया और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।  

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.