Pratapgarh Road Accident: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, सिपाही समेत दो मरणासन्न

प्रतापगढ़। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बरसात के बीच अनियंत्रित ट्रक ने एक ट्रैक्टर और फिर उसके बाद पुलिस वैन को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सिपाही समेत दो की स्थिति आधी रात तक मरणासन्न बनी थी। हादसे के कारण हाईवे पर जाम रहा।

नगर कोतवाली के गोंड़े गांव के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गांव में देर रात जेसीबी से बनाई जा रही एक सड़क का कुछ लोग विरोध कर रहे थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी।

यह भी पढ़े - सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया

मौके पर जांच के लिए पुलिस की 112 पीआरबी गाड़ी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची। बारिश के कारण मौके पर उपस्थित लोगों से मामले की जानकारी लेकर पुलिसकर्मी गाड़ी में ही बैठे थे। इसी बीच अचानक सुल्तानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पुलिस कर्मियों और वहां रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे अफरा तफरी मच गई। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को मिली हड़कम्प मच गया।

कोहड़ौर थाने और नगर कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पता चला कि गोंड़े गांव निवासी भोला नामक एक युवक की मौत हो चुकी है जबकि गाड़ी में फंसे पुलिस कर्मियों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया। एक सिपाही की हालत गंभीर बतायी जा रही थी और एक अन्य युवक भी घायल था। एएसपी ने बताया कि पुलिस की गाड़ी हाईवे के किनारे खड़ी थी। ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। जांच की जा रही है, राहत और बचाव कार्य पूरा हो जाने के बाद ही मृतकों की सही संख्या और विवरण सामने आ सकेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.