Pratapgarh Crime: वृद्ध महिला की गला रेतकर नृशंस हत्या, रक्त रंजित शव मिलने से मचा हड़कंप

लालगंज, प्रतापगढ़। घास काटने गई वृद्ध महिला की अज्ञात आरोपियों ने गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी। खेत के समीप महिला का रक्त रंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची  पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। महिला की मौत से परिजन बिलखने लगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के जोधीराम तिवारी का पुरवा (बुबूपुर) गांव की सीता देवी (60) पत्नी रामेश्वर वर्मा बुधवार शाम करीब  4 बजे खेत में घास काटने गई थी। शाम लगभग 5 बजे महिला का नाती साहिल खेत से घास लाने गया तो देखा कि खेत के पास चकमार्ग पर खून से लथपथ महिला पड़ी थी। नाती की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण जुटने लगे। ग्रामीणों द्वारा मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े - बलिया में संविदा लाइनमैन की करंट से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने पहुंचकर मामले में पूछताछ की। मृतका का पति दिल्ली में नौकरी करता है। उसके पुत्र योगेंद्र वर्मा, मोनू वर्मा, दो पुत्री अनीता, सुनीता, जिसमे योगेन्द्र, मोनू की शादी हो गई है। एसओ  विवेक मिश्र  ने बताया की हत्या की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

वृद्धा की हत्या के मामले की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है। मामले की  छानबीन चल रही है। परिजनों से बात की जा रही है।हत्या के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं।

                                                                                                    संजय राय,एएसपी पश्चिमी

जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम

सांगीपुर में महिला की गला रेत कर हत्या से पुलिस में हड़कंप मच गया है। हत्या की हकीकत खंगालने के लिए उच्च अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

Untitled-29 copy

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में सर्वजन सनातन पार्टी-ब्राह्मण मंच की संयुक्त बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा बलिया में सर्वजन सनातन पार्टी-ब्राह्मण मंच की संयुक्त बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा
बलिया: शहर के नारायणी टाकीज कैंपस में रविवार को सर्वजन सनातन पार्टी और विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता मंच की संयुक्त बैठक...
यूपी में सूखे तालाब से बोरी में मिलीं हड्डियां, सिर का कंकाल मिलने के बाद गांव में दहशत
सुलतानपुर प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, शूटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
बलिया: दहेज हत्या में पति को 8 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बलिया एसपी का एक्शन: मनियर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसआई अजय कुमार त्रिपाठी को मिली कमान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.