बिजनौर: अवैध खनन में दो डंपर व जेसीबी सीज, पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में मचा हड़कंप

बिजनौर/ नूरपुर: पुलिस ने खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपर व एक जेसीबी को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

मामला नूरपुर मार्ग धुंदली इलाके का है। जहां पर कई दिनों से डम्पर और जेसीबी के माध्यम से मिट्टी के अवैध खनन का कार्य किया जा रहा था। चांदपुर पुलिस ने सोमवार की दोपहर खनन माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करते हुवे दो डम्पर और एक जेसीबी को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है धुंदली इलाके में काफी समय से खनन माफिया मिट्टी उठाने का काम कर रहे थे। 

यह भी पढ़े - बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार

इतना ही नही पुलिस द्वारा दो डम्परों को तो थाने के सामने लाकर खड़ा कर दिया लेकिन गांव धुंदली में पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी खड़ी हुई है। जब इस सम्बंध में सीओ सर्वम सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि जेसीबी पुलिस की कस्टडी में है,ड्राइवर न होने के कारण जेसीबी गांव धुंदली में खड़ी हुई है। खबर भेजे जाने तक जेसीबी गांव धुंदली में पुलिस की कस्टडी में मौजूद थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.