Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल गांव के सामने गंगा नदी में शनिवार को डूबे 20 वर्षीय विशाल यादव का शव रविवार को नदी में उतराया मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि बंधुचक मुंडाडीह निवासी विशाल यादव शनिवार को अपने मौसेरे भाई रितेश यादव के साथ अपने मूल गांव ढाबी, नैनीजोर (बक्सर) जा रहा था। दोनों गंगा नदी को तैरकर पार कर रहे थे। इसी दौरान विशाल गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जबकि रितेश किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।

यह भी पढ़े - बलिया: बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर BEO ने चखा मिड-डे-मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नाविकों और गोताखोरों ने की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजू कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाविकों और गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, लेकिन शनिवार को विशाल का पता नहीं चल सका।

रविवार को नदी में शव उतराता दिखाई दिया, जिसके बाद उसे बरामद कर लिया गया।

एसडीएम ने लिया घटनास्थल का जायजा

थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी के बाद सदर एसडीएम भूपेश तिवारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम प्रधान और लेखपाल को गंगा तटवर्ती गांवों में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
बलिया। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा और घाघरा ने बलिया में चिंता बढ़ा दी है। शहर के...
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.